मानुषी ने जीता मिस वर्ल्ड-2017 का खिताब, MBBS की पढ़ाई छोड़कर की थी तैयारी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Nov, 2017 10:40 AM

new miss world manushi chillars double relationship

नई मिस वल्र्ड 2017 मानुषी छिल्लर से गोहाना का दोहरा रिश्ता है। वह यहां के जागसी गांव की दोहती हैं तो वर्तमान में खानपुर कलां गांव में स्थित महिला मैडीकल कालेज की एम.बी.बी.एस. की स्टूडेंट भी हैं। मानुषी छिल्लर के चाइना में नई मिस वल्र्ड बनने पर समूचा...

गोहाना(सुनील जिंदल): नई मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर से गोहाना का दोहरा रिश्ता है। वह यहां के जागसी गांव की दोहती हैं तो वर्तमान में खानपुर कलां गांव में स्थित महिला मैडीकल कालेज की एम.बी.बी.एस. की स्टूडेंट भी हैं। मानुषी छिल्लर के चाइना में नई मिस वर्ल्ड बनने पर समूचा गोहाना विशेषकर जागसी गांव और खानपुर कलां गांव खुशी से झूम उठे हैं। जागसी गांव के चंद्र सिंह सहरावत की मानुषी दोहती हैं। चंद्र सिंह सहरावत के छोटे भाई इंद्र सिंह सहरावत मुंडलाना पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन हैं और इस समय भाजपा में हैं। 
PunjabKesari
मानुषी ने केवल चिकित्सक मां-बाप की संतान हैं बल्कि वह खुद भी एम.बी.बी.एस की छात्रा हैं। उसके पिता डा. मित्र बसु छिल्लर भी चिकित्सक हैं और मां नीलम छिल्लर भी। मानुषी के चाचा-चाची भी चिकित्सक हैं जो दोनों संयोगवश वर्तमान में गोहाना में ही नियुक्त हैं। चाचा डा. दिनेश छिल्लर गोहाना के नागरिक अस्पताल में कार्यरत हैं तो चाची डा. उषा कटारिया महिला मैडीकल कालेज के स्किन डिपार्टमेंट की एच.ओ.डी. हैं। 
PunjabKesari
नई मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर खानपुर कलां गांव में स्थित बी.पी.एस. गवर्नमेंट महिला मैडीकल कालेज की एम.बी.बी.एस. की स्टूडेंट हैं। वह इस समय द्वितीय वर्ष की हैं। वह छुट्टियां ले कर मिस वल्र्ड कंटेस्ट में भाग लेने के लिए चीन गईं। ब्यूटी और ब्रेन की पैकेज मानुषी छिल्लर कहती हैं कि मिस वर्ल्ड बनना न सिर्फ मेरा बल्कि मेरी फैमिली और फ्रेंड्स का भी सपना था। पहले मिस इंडिया और अब मिस वर्ल्ड बन कर मानुषी ने अपने मैडीकल कालेज का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!