Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Feb, 2018 10:43 AM
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि हुड्डा सी.बी.आई के डर से जेल नहीं बल्कि भाजपा में जाएंगे। हुड्डा के भाजपा में जाते ही सभी केस या तो खत्म कर दिए जाएंगे या ठंडे बस्ते में डाल दिए जाएंगे। जयहिंद ने कहा कि भाजपा का अगला...
चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि हुड्डा सी.बी.आई के डर से जेल नहीं बल्कि भाजपा में जाएंगे। हुड्डा के भाजपा में जाते ही सभी केस या तो खत्म कर दिए जाएंगे या ठंडे बस्ते में डाल दिए जाएंगे। अगर सीबीआई ईमानदारी से काम करेगी तो हुड्डा का जेल में जाना तय है। हुड्डा की मोदी के व अन्य भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात हो चुकी है। जयहिंद ने कहा कि भाजपा का अगला टारगेट अभय चौटाला है, जिस पर आय से अधिक सम्पत्ति का आरोप है। विपक्ष खत्म हो चुका है। इनेलो सुप्रीमो जेल में है, इसलिए वे आवाज नहीं उठा सकते। कांग्रेसियों को सी.बी.आई. का डर है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जमीन घोटाले में हुड्डा व वाड्रा को जेल में डालने का वादा करके सत्ता में आई थी और 4 साल में एक चार्जशीट तक पहुंची है। इस चार्जशीट में ये भी स्पष्ट नहीं कि ये राजनीतिक स्टंट है या कोई संगीन धाराएं भी लगाई हैं। जयहिंद ने कहा कि 2004 से लेकर 2014 तक हरियाणा में हुए जमीन घोटालों का खुलासा अरविंद केजरीवाल ने 2012 में जनता के सामने किया था। जयहिंद ने कहा कि अरबों की जमीन हुड्डा ने अपने करीबियों को हजारों के भाव में बेची।