Edited By Updated: 03 May, 2017 12:15 PM
सोनीपत में मुरथल थाने में ए.एस.आई. वीरेंद्र द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।
सोनीपत (पवन राठी):सोनीपत में मुरथल थाने में ए.एस.आई. वीरेंद्र द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ए.एस.आई. ने खुद को फांसी लगाई है। हालांकि उसकी छाती पर गोली के निशान भी मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. ने अज्ञात कारणों के चलते खुदकुशी की है। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच पुलिस कर रही है।