Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Nov, 2017 09:57 PM
गर निगम के अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में 20 दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई उन दुकानदारों पर की जिन्होंने कई बार नोटिस देने के बावजूद भी दुकान का किराया नहीं चुकाया था। नगर निगम की सयुंक्त कमिश्नर सुमन भाखर ने बताया की इस तरह...
पानीपत(अनिल कुमार): नगर निगम के अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में 20 दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई उन दुकानदारों पर की जिन्होंने कई बार नोटिस देने के बावजूद भी दुकान का किराया नहीं चुकाया था। नगर निगम की सयुंक्त कमिश्नर सुमन भाखर ने बताया की इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा यह तो सिर्फ सांकेतिक कार्रवाई है ताकि नगर निगम की प्रॉपर्टी का उपयोग करने वाले समय पर अपने आप किराया जमा करवाएं। इन सील की गई दुकानों पर निगम का लगभग 50 लाख बकाया है।
पानीपत नगर निगम के अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों के दस्ते के साथ आज सुबह तड़के नगर निगम की दुकानों में किराए पर बैठे बकायादार व्यापारियों को दुकाने खुलने से पहले जबरदस्त डोज देकर उनकी दुकानों पर सील लगा दी। शहर भर में सील की गई 20 दुकानों पर नगर निगम का लगभग 50 लाख रूपये किराया बाकी था जो पिछले काफी समय पेंडिंग चल रहा था। नगर निगम के अधिकारियों अनुसार बार-बार नोटिस देने के बाद भी बकाएदार किराया नहीं जमा करवा रहे थे।
यह कार्रवाई संयुक्त कमिश्नर की देखरेख में नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह, उप मंडल अधिकारी वरुण गोयल व अन्य स्टॉफ के साथ मिलकर की गई। सयुंक्त कमिश्नर ने बताया की शहर भर में नगर निगम की जितनी भी प्रॉपर्टीज हैं उनके किरायदारों को यह चेतावनी भर है ताकि इस कार्यवाही से सीख लेते हुए नगर निगम का बकाया लोग समय पर जमा करवाए ताकि इस तरह की कार्यवाई से बचा जा सके। इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।