Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Oct, 2017 02:53 PM
पूरे देश में मशहूर मुरथल हाईवे पर स्थित ढाबों के पराठों का स्वाद किरकिरा हो सकता है। नगर निगम ने हाइवे पर स्थित 57 ढाबों को नाटिस जारी कर दिए हैं और जल्द ही इन पर गाज गिराने की तैयारी कर रहे हैं। इन ढाबों को अवैध रुप से बनाया गया है। नगर निगम...
सोनीपत(पवन राठी): मुरथल हाईवे पर स्थित ढाबों के मशहूर पराठों का स्वाद किरकिरा हो सकता है। नगर निगम ने हाइवे पर स्थित 57 ढाबों को नाटिस जारी कर दिए हैं और जल्द ही इन पर गाज गिराने की तैयारी कर रहे हैं। इन ढाबों को अवैध रुप से बनाया गया है।
नगर निगम कमिश्नर सुनील कुमार का कहना है कि नगर निगम एरिया के तहत आने वाले 57 ढाबों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें ज्यादा ढाबें हाइवे पर स्थित हैं। इन की सीएलयू और नक्शे पास किए बिना इमारत बनाई गई है, सभी को जल्द कागजात पूरे करने के लिए कहा गया है। अगर 10 दिन में कागजात पूरे नहीं होते तो कार्रवाई की जाएगी।
ढाबों संचालकों का कहना है कि नोटिस जारी किए गए हैं और कुछ ढाबों की सीएलयू नहीं हो पाई थी। अब बुलाया गया है तो कोई रास्ता भी जरूर दिखाएंगे। इतनी बडी संख्या में ढाबों का अवैध पाए जाना अपने आप में बड़े घोटाले की तरफ इशारा कर रहा है। अब देखना होगा कि ढाबा मालिक कब तक कागजात पूरे करते हैं या फिर नगर निगम के अधिकारी इन ढाबों पर कार्रवाई करते हैं।