Edited By Updated: 20 Feb, 2017 08:19 PM
हजारों की संख्या में एकत्रित मजूदरों में खानक पहाड़ में मजूदरी मिलने को लेकर रोष था। उन्होंने चेतावनी दी है यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो चंड़ीगढ़ में विधानसभा...
भिवानी (अशोक भारद्वाज):हजारों की संख्या में एकत्रित मजूदरों में खानक पहाड़ में मजूदरी मिलने को लेकर रोष था। उन्होंने चेतावनी दी है यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो चंड़ीगढ़ में विधानसभा का भी घेराव किया जाएगा। काफी देर बार सांसद धर्मबीर ने मजदूरों से चार दिन का समय मांगा और आश्वासन दिया कि उनकी मांगो को पूरा किया जाएगा। मजदूर संगठन के नेताओं का कहना है कि जब से पहाड़ सरकार ने चलाया है तब से खानक का मजदूर बेरोजगार हो गया है। उनका कहना है सरकार ने पहाड़ तो शुरू कर दिया है लेकिन एचआईडीसी के द्वारा शुरू कर दिया है। आज वे सासंद के दरवाजे पर है ताकि उनकी आवाज को सुना जाए और उनके घर का गुजर बसर हो सके। उनका कहना है कि सासंद ने उन्हें चार दिन का समय दिया है। सासद धर्मवीर सिंह का कहना है कि उनकी मांगो को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के समक्ष इनकी मांगों को रखा जाएगा ताकि उनको रोजी रोटी मिल सके।