Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Jan, 2018 12:57 AM
राज्यमंत्री कृष्णबेदी ने गांव झांसा में पीड़ित परिवार को सौंपा 4 लाख 17 हजार पांच सौ रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने कहा इस मामले में जिसने भी लापरवाही बरती है, उसको किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और बढ़ते मामलों पर बोले कि, पुलिस विभाग में अधिकारियों और...
कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): राज्यमंत्री कृष्णबेदी ने गांव झांसा में पीड़ित परिवार को सौंपा 4 लाख 17 हजार पांच सौ रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने कहा इस मामले में जिसने भी लापरवाही बरती है, उसको किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और बढ़ते मामलों पर बोले कि, पुलिस विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के कारण भी अपराध बढ़ रहे हैं।
आज राजयमंत्री कृष्णबेदी ने गांव झांसा में पीड़ित परिवार को उनके घर जा कर उनको सम्मान के साथ 4 लाख 17 हजार पांच सौ रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इस तरह के सभी मामले में जिसने भी लापरवाही बरती है उसको किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस की नाकामी का ठीकरा पूर्व की सरकार के सर पे फोड़ते हुए कहा कि, कांग्रेस सरकार ने पिछले दस सालों में कोई पुलिस भर्ती नहीं की। जिसके कारण उन्हें पुलिसकर्मियों की कमी झेलनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा के अब भी पुलिस विभाग में कर्मचारियों की कमी है और उनकी सरकार लगातार इसको पूरा करने के लिए प्रयासरत है। पर उनकी सरकार द्वारा एक ही भर्ती की गई जिसको कुछ लोगों ने न्यायलय में चुनौती दे दी। ये भी अपराध के बढऩे का एक कारण है। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की लत को भी इस तरह के घिनोने काण्ड के लिए जिम्मेवार बताया।