भाजपा को सबक सिखाने के लिए ही दिया सपा का साथ : मायावती

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Mar, 2018 09:54 AM

mayawati with sp given to teach bjp a lesson

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि भाजपा को सबक सिखाने के लिए उत्तर प्रदेश उपचुनाव में उन्होंने सपा का साथ दिया। उपचुनावों के परिणामों के बाद जोश से भरपूर और उत्साहित बसपा प्रमुख ने बीते दिन पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ में बसपा द्वारा रैली

चंडीगढ़(ब्यूरो): बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि भाजपा को सबक सिखाने के लिए उत्तर प्रदेश उपचुनाव में उन्होंने सपा का साथ दिया। उपचुनावों के परिणामों के बाद जोश से भरपूर और उत्साहित बसपा प्रमुख ने बीते दिन पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ में बसपा द्वारा रैली आयोजित की गई। इस विशाल रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि मोदी सरकार हिंदुत्व व पूंजीवादी एजैंडे पर काम कर रही है। यह रैली बसपा के स्व. संस्थापक कांशी राम की याद में आयोजित की गई। 

मायावती ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में तानाशाह व मनमानी वाला शासन चल रहा है। मायावती ने यह भी आशंका जताई कि उत्तर प्रदेश व बिहार के परिणामों के बाद मोदी सरकार अब अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव समय से पहले करवा सकती है। उन्होंने इसके लिए बसपा कार्यकर्ताओं को अभी से पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात एक कर देने का आह्वान भी किया।
 

मोदी सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय लोगों से बड़े-बड़े वायदे किए गए थे व 100 दिन में देश में काला धन वापस लाने की बात कही गई थी। परंतु ललित मोदी, नीरव मोदी तथा विजय माल्या जैसे बड़े घोटालेबाज देश को लूट कर मोदी के शासन के चलते इन्हीं की सहायता से विदेशों में मौज कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार विपक्षी पार्टियों का प्रभाव कम करने के लिए सी.बी.आई. व ई.डी. जैसी संवैधानिक संस्थाओं का भी दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा अपने को अगर दूध से धुली मानती है तो बैलेट से चुनाव करवा कर देखे। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासन में किसानों, मजदूरों व छोटे व्यापारियों सहित हर श्रेणी के लोगों का उत्पीडऩ हो रहा है व दलितों पर देशभर में जुल्म बढ़े हैं। देश के कई राज्यों में हुए कांड इसके उदाहरण हैं। मायावती ने कहा कि भारत भाजपा, कांग्रेस या नेहरू-गांधी की पूंजी नहीं बल्कि यह सबका है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!