मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने CM मनोहर लाल से की मुलाकात

Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Jul, 2017 03:32 PM

manushi chillar meet cm manohar lal khattar

हरियाणा की बेटी फेमिना मिस इंडिया2017 बनी मानुषी छिल्लर आज सी.एम. मनोहर लाल से उनके निवास स्थान मिलने पहुंची। यहां उन्होंने सी.एम. से मुलाकात की अौर कुरुक्षेत्र

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरनी):फेमिना मिस इंडिया 2017 बनी हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर आज सी.एम. मनोहर लाल से उनके निवास स्थान पर मिलने पहुंची। यहां उन्होंने सी.एम. से मुलाकात की अौर कुरुक्षेत्र को एक बेहतरीन अौर खूबसूरत धार्मिक स्थल बताया। मानुषी ने कहा कि गांव में मां-बाप अपनी बेटियों को बाहर भेजने से गुरेज करते हैं। जबकि वह भाग्यशाली है कि उन्हें हमेशा अपने माता-पिता का सहयोग मिला। मानुषी ने करीब 27 मिनट सी.एम. से बात की। 
PunjabKesari
वहीं मानुषी का कहना है कि लोगों को महिलाओं के प्रति सोच बदलनी होगी। खेलकूद हो या अन्य कोई क्षेत्र, आज सभी में बेटियां आसमान छू रही हैं। बेटियों को परिवार और समाज का सहयोग मिले तो उनके लिए कोई भी चुनौती मुश्किल नहीं होगी। वह हर क्षेत्र में झंडे गाड़ सकती हैं।  
PunjabKesari
मानुषी हरियाणा के बहादुरगढ़ के बामनौली गांव की रहने वाली है। खानपुर वि.वि से एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर रही हैं। मानुषी के पिता डॉ. मित्रबसु छिल्लर और माता डॉ. निर्मल ने पीजीआईएमएस से पढ़ाई पूरी की थी। फिलहाल डॉ. मित्रबसु दिल्ली में डीआरडीओ विभाग में मेडिकल ऑफिसर और माता सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं। दिल्ली में नौकरी के चलते पूरा परिवार वहीं पर रह रहा है। 19 वर्षीय मानुषी खानपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!