CM खट्टर अौर राज्यपाल ने सभी देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Oct, 2017 11:16 AM

manohar lal khattar captain singh solanki best wishes diwali

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दीपों के त्यौहार दीपावली की प्रदेश के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और कामना की है कि यह त्यौहार उनके परिवार में सुख समृद्धि लेकर आए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से अनुरोध किया है कि दीवाली के दीपों में...

चंडीगढ़(ब्यूरो): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दीपों के त्यौहार दीपावली की प्रदेश के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और कामना की है कि यह त्यौहार उनके परिवार में सुख समृद्धि लेकर आए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से अनुरोध किया है कि दीवाली के दीपों में एक दीपक ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ की भावना का भी जरूर जलाएं। उन्होंने प्रदेशवासियों से निवेदन किया है कि सभी मिलजुलकर प्रदूषण रहित दीपावली मनाएं। वहीं वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल सोलंकी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने दीपावली के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने सभी के उज्ज्वल, शानदार एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि यह त्यौहार सबके लिए हर वर्ष खुशहाली व संपन्नता लेकर आए। उन्होंने कहा कि दीवाली अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। प्रो. सोलंकी ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श जीवन की याद दिलाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!