Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Aug, 2017 06:16 PM
बराला छेड़छाड़ मामले में जहां विपक्ष प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं सी.एम. मनोहर लाल ने बराला के पक्ष में बयान
हिसार(विनोद सैनी): बराला छेड़छाड़ मामले में जहां विपक्ष प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं सी.एम. मनोहर लाल ने बराला के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने कहा कि सुभाष बराला ने छेड़छाड़ नहीं की। ये मामला सुभाष बराला का नहीं है जो उन पर कार्रवाई की जाए। जिसने छेड़छाड़ की है, उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। दरअसल मुख्यमंत्री हिसार में महिला पुलिस दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हैं। जहा उन्होंने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए यह बयान दिया।
उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ पुलिस ने बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त को आई.ए.एस. की बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया है। वहीं विपक्ष ने इस घटना के बाद कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेशाध्याक्ष के इस्तीफे की मांग कर रही थी।