Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 May, 2017 03:13 PM
सुर्खियों में रहने वाले कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने आज रोहतक में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि
रोहतक:सुर्खियों में रहने वाले कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने आज रोहतक में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जहां वे सभा को संबोधित कर रहे थे। वहां सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सैनी की रैली में एक संदिग्ध युवक हथियार लेकर घुस आया। बताया जा रहा है कि ये युवक मीडिया गैलरी में रिवाल्वर लेकर खड़ा था। जिसे देखते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।