Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Jul, 2017 01:52 PM
हरियाणा में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। एक ऐसी ही दुर्घटना देर रात पलवल में हुई, जहां किठपुरी पुल पर हुए भीषण एक्सीडेंट में 29 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो
पलवल(गुरुदत्ता गर्ग):हरियाणा में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। एक ऐसी ही दुर्घटना देर रात पलवल में हुई, जहां किठपुरी पुल पर हुए भीषण एक्सीडेंट में 29 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि अलीगढ़ की तरफ से लोडेड ट्राला नंबर आर.जे. 01 डीबी 6221 आ रहा था। उसी दिशा से एक मोटर बाइक नम्बर एच.आर. 30 k 9162 आ रही थी। अचानक ट्राले ने बाइक को रौंद दिया। वहीं व्यक्ति के ट्राले के नीचे आने से दो टुकड़े हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले क्रेन से ट्राले को उठवाया उसके बाद शव को निकाला गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।