Edited By Updated: 20 Apr, 2017 04:47 PM
सैक्टर 55 इलाके के एक गांव में रहने वाली एक युवती को दो व्यक्तियों ने रास्ते में रोक लिया।
फरीदाबाद (पंकेस):सैक्टर 55 इलाके के एक गांव में रहने वाली एक युवती को दो व्यक्तियों ने रास्ते में रोक लिया। आरोपी उस पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे दबोच लिया और सरेआम अश्लील हरकतें करने लगे। युवती के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़ कर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीया एक युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहती है।
उसके परिवार के लोग गांव में ही खेतीबाड़ी करने का काम करते है। अन्य दिनों की तरह सोमवार को भी उसके परिवार के लोग अपने काम पर गए हुए थे। अपने घरेलू कामों को निपटाने के बाद वह किसी काम से घर से निकली थी। तभी रास्ते में अनीश और एक अन्य युवक ने उसे रोक लिया। आरोपी उस पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। उसने विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे दबोच लिया और सरेआम अश्लील हरकत करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग उस तरफ दौड़ पड़े। पकड़े जाने के डर से आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।