Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Oct, 2017 04:24 PM
महेंद्रगढ़ के एक गांव की नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद दुष्कर्म अौर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहीं नहीं लड़के ने लड़की को जहर देकर बाद में खुद भी जहर निगल लिया। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराअों के तहत मामला दर्ज कर...
महेंद्रगढ़(प्रदीप बालरोड़िया): महेंद्रगढ़ के एक गांव की नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद दुष्कर्म अौर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहीं नहीं लड़के ने लड़की को जहर देकर बाद में खुद भी जहर निगल लिया। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराअों के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग 11वीं की छात्रा थी। वह सुबह स्कूल बस से दूसरे गांव के निजी स्कूल में गई थी। जब वह शाम को घर वापिस नहीं पहुंची तो परिजनों ने स्कूल संचालक अौर स्टाफ से जानकारी ली परंतु वहां पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में किसी ने परिजनों को बताया कि उनकी लड़की माजरा चुंगी मिलेगी। वहां उन्हें लड़की अचेत अवस्था में मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि छात्रा के पिता ने बेटी से रेप के बाद जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ आरोपी के बयान का इंतजार है। इसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्र ने भी इस घटना के बाद जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।