Edited By Updated: 05 May, 2017 05:38 PM
सी.एम. सिटी करनाल के लिए कल का दिन खास है। कल वहां डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा आ रहे हैं। डेरा अनुयायियों की अोर से पूरे
करनाल(कमल मिड्ढा):सी.एम. सिटी करनाल के लिए कल का दिन खास है। कल वहां डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा आ रहे हैं।
डेरा अनुयायियों की अोर से पूरे शहर भर में महा सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित प्रदेश के कई मंत्री अौर विधायक भी महा सफाई अभियान में हिस्सा लेंगे।
महा सफाई अभियान की शुरूआत सुबह 9 बजे कमेटी चौक करनाल से होगी। लाखों की संख्या में डेरा अनुयायी इसमें हिस्सा लेंगे।