Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Nov, 2017 02:59 PM
हरियाणा में लुटेरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लुटेरे दिन दहाड़े लूटपाट कर फरार हो जाते हैं अौर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। ऐसी ही घटना गुरुग्राम में हुई जहां कुछ लुटेरों ने हथियार के बल पर शीतला गैस गोदाम के कैशियर से लूटपाट की। जानकारी...
गुरुग्राम(राशि मनचंदा): हरियाणा में लुटेरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लुटेरे दिन दहाड़े लूटपाट कर फरार हो जाते हैं अौर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। ऐसी ही घटना गुरुग्राम में हुई जहां कुछ लुटेरों ने हथियार के बल पर शीतला गैस गोदाम के कैशियर से लूटपाट की।
जानकारी के अनुसार 3 से 4 हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे करीब 4 लाख 18 हजार रुपए लूटकर वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालकर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।