Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Jul, 2017 02:08 PM
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश ने तूफान मचा दिया है, जिसके चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
यमुनानगर (सुमित ओबरॉय):पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है, जिसके चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले कोई अनहोनी हो यमुना से स्ट्टे इलाकों में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से 87580 क्यूसिक पानी रिलीज किया गया है। इस पानी को दिल्ली के निचले हिस्सों से निकाला जाएगा। बताया जा रहा है कि इन इलाकों में पानी तबाही भी मचा सकता है।