Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 May, 2017 04:05 PM
प्रदेश व महिलाअों पर बढ़ अत्याचारों के विरोध में आप कार्यकर्त्ता ने सड़कों पर उतरकर CM सिटी करनाल में प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्त्ताअों ने सी.एम कैंप
करनाल(कमल मिड्ढा):प्रदेश व महिलाअों पर बढ़ अत्याचारों के विरोध में आप कार्यकर्त्ता ने सड़कों पर उतरकर CM सिटी करनाल में प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्त्ताअों ने सी.एम कैंप अॉफिस का घेराव किया था। वहां सुरक्षा को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने उनको रोकने के लिए बैरिकेटस लगाए हुए थे। इसके अतिरिक्त आप कार्यकर्त्ताअों पर पानी की बौछारें भी छोड़ी अौर लाठीचार्ज भी किया गया।