Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Feb, 2018 10:13 AM
आज दिल्ली में होने जा रहे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसानों कोे आंदोलन ने पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मचा दी है। इसमें सुरक्षा को लेकर खासा इंतजाम किए गए है। प्रदेशभर में जगह-जगह भारी पुलिस बल के साथ-साथ सिंधु बॉर्डर पर सैनिक और अर्धसैनिक बल...
चंडीगढ़(ब्यूरो): आज दिल्ली में होने जा रहे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसानों कोे आंदोलन ने पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मचा दी है। इसमें सुरक्षा को लेकर खासा इंतजाम किए गए है। प्रदेशभर में जगह-जगह भारी पुलिस बल के साथ-साथ सिंधु बॉर्डर पर सैनिक और अर्धसैनिक बल तैनात कर दिए गए है। इतना ही नहीं दिल्ली में प्ररवेश करने वाली हर गाड़ी को चेक किया जा रहा है। वहीं आज दिल्ली 62 में किसानों के संगठनों का विरोध प्रदर्शन जोरों शोरो से होने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, आज किसानों के दिल्ली घेराव कार्यक्रम को लेकर सरकार को सुरक्षा का जाल फिर से बिछाना पड़ा है। हरियाणा पुलिस आई जी ममता सिंह ने यह अहम जानकारी है। 23 फरवरी को प्रस्तावित किसानों के दिल्ली घेराव कार्यक्रम को लेकर हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के इंजताम कर लिए हैं। हरियाणा पुलिस के अलावा सीआरपीएफ की 25 कंपनियों को तैनात किया गया है।
पड़ोसी राज्यों से भी हरियाणा पुलिस सहयोग और तालमेल बिठाए हुए है। इसके लिए सरकार ने सी आर पी एफ की 25 कंपनियों को प्रदेश में तैनात किया है।जबकि हरियाणा पुलिस वर्दी और सादे कपड़ों में हर गतिविधि पर नजर रखेगी।