Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Jun, 2017 10:55 AM
केंद्र सरकार के 26 तारीख को 3 साल पूरे होने पर करनाल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर ने प्रेसवार्ता की।
करनाल (कमल मिड्ढा):केंद्र सरकार के 26 तारीख को 3 साल पूरे होने पर करनाल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए 3 साल में काफी अच्छे कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के लिए जन-धन के खाते खोले गए हैं।
वही, भ्रष्टाचार और घोटालों पर इस सरकार में काफी लगाम लगी है। वही, भ्रष्टाचार और घोटालों पर इस सरकार में काफी लगाम लगी है। उन्होंने कहा कि यूरिया की पूरे देश में कोई कमी नहीं आने दी।