Edited By Updated: 20 May, 2017 01:47 PM
करनाल में आज भगवान परशुराम कार्यक्रम से पहले की तस्वीरें बहुत कुछ बोल रही हैं। जिन्हें देखकर लग रहा है कि पूर्व सांसद कांग्रेस अरविंद शर्मा के बपसा छोड़ने
करनाल(कमल मिड्ढा):करनाल में आज भगवान परशुराम कार्यक्रम से पहले की तस्वीरें बहुत कुछ बोल रही हैं। जिन्हें देखकर लग रहा है कि पूर्व सांसद कांग्रेस अरविंद शर्मा के बपसा छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने की तैयारी है। भाजपा की हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा अौर भाजपा नेताअों के साथ-साथ पूर्व सांसद कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए।
जहां शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम सब साथ-साथ हैं। दरअसल 10 साल करनाल से कांग्रेस सरकार में सांसद रहने के बाद अगले लोकसभा चुनावों से पहले की यह तस्वीर एक नए फेरबदल की तरफ इशारा कर रही है।