स्मार्ट सिटी के बाद लिवेबिलिटी इंडेक्स में शामिल हो सकता है करनाल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Mar, 2018 05:39 PM

karnal could join the livability index after smart city

देश के स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने के बाद अब करनाल लिवेबिलिटी इंडेक्स यानि रहने लायक शहरों में भी शुमार हो सकता है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय की ओर से देश के 117 शहरों का सर्वेक्षण करवाया जा रहा है, 19 मार्च शुरू हुआ यह सर्वे से...

करनाल(विकास मेहला): देश के स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने के बाद अब करनाल लिवेबिलिटी इंडेक्स यानि रहने लायक शहरों में भी शुमार हो सकता है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय की ओर से देश के 117 शहरों का सर्वेक्षण करवाया जा रहा है, 19 मार्च शुरू हुआ यह सर्वे से 14 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद मई में सर्वे के परिणाम हासिल होंगे।

करनाल नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि इस तरह का विस्तृत सर्वे देश में पहली बार हो रहा है। इससे यह पता चलेगा कि शहर रहने योग्य है या नहीं, इसका मानक 560 सवालों से तय होगा। निगम आयुक्त ने बताया कि करनाल अपनी विशेषताओं के कारण पुराने समय से ही रहने योग्य माना जाता है, लेकिन अब लिवेबिलिटी सर्वे से यह धारणा सही साबित हो सकती है। इसी को लेकर हरियाणा प्रदेश में सर्वे के लिए चुने गए प्रदेश के तीन जिले शामिल हैं।

करनाल के अलावा अन्य दो जिले फरीदाबाद और गुरुग्राम हैं। उल्लेखनीय है कि सर्वे में देश की राजधानियां और स्मार्ट शहरों को लिया गया है। फरीदाबाद और करनाल स्मार्ट शहर का टैग हासिल कर चुके हैं, जबकि गुरुग्राम स्टेट फंडिंग से स्मार्ट बनाया जाना माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!