Edited By Updated: 23 Mar, 2017 10:52 PM
करनाल देह व्यापार का धंधा करने वाली दो महिलाओं को थाना शहर करनाल टीम ने गिरफ्तार किया है। दिनांक 22.03.17 को रात करीब 09.00 बजे प्रबंधक थाना शहर करनाल...
करनाल (कमल मिड्ढा):करनाल देह व्यापार का धंधा करने वाली दो महिलाओं को थाना शहर करनाल टीम ने गिरफ्तार किया है। दिनांक 22.03.17 को रात करीब 09.00 बजे प्रबंधक थाना शहर करनाल निरीक्षक राजबीर सिंह को थाना के इलाका में गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि बहादुर चंद कॉलोनी में एस.पी.एस. स्कुल के सामने दो महिलाएं वहां से आने जाने वाले वाहनों को रोकने का प्रयास कर रही हैं व उन्हें देहव्यापार के गंदे-गंदे इशारे कर रही हैं। जिसके बाद निरीक्षक राजबीर सिंह ने सुचना मिलते ही महिला निरीक्षक मनीषा के साथ उन्हें पकड़ने की योजना बनाई व योजनाबंद तरीके से थाना शहर में नियुक्त ए.एस.आई. जयपाल सिंह को 500 रूपये देकर व फर्जी ग्राहक बनाकर उनके पास भेजा और स्वंय उनके आस-पास घेराबंदी करके थोड़ी दुरी पर खड़े हो गए। जब ए.एस.आई. जयपाल सिंह ने उन्हें इशारा किया तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए उन दोनों महिलाओं को धर दबोचा व उनके कब्जा से पुलिस कर्मी द्वारा दिए गए 500 रूपये भी बरामद किए। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपी महिलाओं को आज अदालत के सामने पेशकर न्यायीक हिरासत में जेल भेज दिया गया।