Edited By Updated: 17 Jan, 2017 11:37 PM
समाना (पंजाब) से चीका में मजदूरी करने आए बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने...
कैथल (सुखविंद्र): समाना (पंजाब) से चीका में मजदूरी करने आए बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज करवाया है। गांव समाना जिला पटियाला (पंजाब) निवासी सिकंदर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका 42 वर्षीय पिता अशोक कुमार बाइक पर मजदूरी के लिए चीका आया था। 14 जनवरी को घर से आने के बाद वापस नहीं लौटा। उनके पास पुलिस की तरफ से सड़क दुर्घटना होने की सूचना आई। उन्होंने जाकर देखा तो उसके पिता अशोक की मौत हो चुकी थी। महमूद गांव के पास उसकी दुर्घटनाग्रस्त बाइक पड़ी थी। जब मौके पर जाकर देखा तो ऐसा लगा कि किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है। इसी दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। सब-इंस्पैक्टर सुल्तान सिंह ने बताया कि पुलिस ने सिकंदर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।