Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Jan, 2018 11:53 AM
कुरुक्षेत्र की नाबालिग लड़की का अपहरण कर जींद में दरिंदगी के बाद हत्या की गई। वहीं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए। जींद पुलिस और कुरुक्षेत्र पुलिस शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाने के बाद कुरुक्षेत्र में लेकर आई।...
कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर): कुरुक्षेत्र की नाबालिग लड़की का अपहरण कर जींद में दरिंदगी के बाद हत्या की गई। वहीं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए। जींद पुलिस और कुरुक्षेत्र पुलिस शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाने के बाद कुरुक्षेत्र में लेकर आई। कुरुक्षेत्र में पुलिस भी भारी बल के साथ पहुंची।
परिजनों ने लगाए पुलिस पर आरोप
बीते दिन पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर भारी संख्या में परिजन अौर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि कुरुक्षेत्र पुलिस जिस दिन लड़की गायब हुई उसी दिन कार्रवाई करती तो आज दिल्ली की निर्भया से भी बड़ा कांड नहीं होता।
नाबालिग लड़की के साथ हुई दरिंदगी की सूचना के बाद मौके पर भीम आर्मी के सदस्य भी पहुंच गए अौर पुलिस पर निशाना साधा अौर समय पर कार्रवाई न करने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। इसके आलावा मौके पर पहुंचे डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि आरोपियों की पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है, दोषियों को कानून के हिसाब से सजा दिलाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि नौ जनवरी को कुरुक्षेत्र में अपने घर से ट्यूशन पढ़ने जा रही 10वीं की छात्रा का अपहरण करने के बाद जींद के गांव बूढ़ाखेड़ा में गैंग रेप के बाद हत्या की गई। इतना ही नहीं नाबालिग लड़की के नाजुक अंग में किसी नुकीली चीज से प्रहार किया गया है। जिसके बाद डूबो कर अौर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।