Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Jun, 2017 10:02 AM
रिश्तों को तार-तार करने की एक घिनौनी घटना सामने आई है। जीजा ने अपनी नाबालिग साली से दुष्कर्म किया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला
करनाल(मदान):रिश्तों को तार-तार करने की एक घिनौनी घटना सामने आई है। जीजा ने अपनी नाबालिग साली से दुष्कर्म किया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी स्वयं सी.डब्ल्यू.सी. को दी है। घटना के बारे में बताते हुए पीड़िता ने बताया की करनाल में अपनी बहन के घर आई थी लेकिन उसके जीजा उसे किसी काम का बहाना बनाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह मान ने बताया कि शुक्रवार को लड़की उनके समक्ष आई थी। फिलहाल लड़की को वन स्टोप सैंटर में रखा गया है।