Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Feb, 2018 05:48 PM
हरियाणा के जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व पर युवा हुंकार रैली की गई। रैली में हुए खर्चे पर विरोधियों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इनेलो का कहना है कि लगातार जनता को कहा गया कि ये रैली सरकार की नहीं बल्कि पार्टी की है।...
चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा के जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व पर युवा हुंकार रैली की गई। रैली में हुए खर्चे पर विरोधियों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इनेलो का कहना है कि लगातार जनता को कहा गया कि ये रैली सरकार की नहीं बल्कि पार्टी की है। यदि ऐसा है तो इस रैली पर जो खर्चा हुआ है पार्टी को सरकार को देना चाहिए। यदि पार्टी खर्चा नहीं दे रही है तो सरकार क्या कार्रवाई करेंगी इसकी स्थिति को स्पष्ट करें। इनेलो का कहना है कि इस रैली में जो सबसे बड़ा मुद्दा है कि इसमें जो 50 से 100 करोड़ रुपए खर्चा आया है पार्टी उसे सरकार को कब देगी। यदि पार्टी स्पष्ट नहीं करती है तो इनेलो इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे अौर जनता में भी लेकर जाएंगे। भाजपा सरकार कहती कुछ अौर है अौर करती कुछ अौर है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा की हुंकार रैली के लिए कई महीने पहले ही तैयारियां शुरू हो गई थी। जिसको लेकर केंद्र से भी अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां बुलाई गई। रैली स्थल के लिए जींद में 10 एकड़ फसल के खेत को खाली करवाया गया। इन पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए। जिस पर विरोधियों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इनेलो ने सरकार को स्पष्ट करने के लिे कहा कि है वे स्पष्ट करें कि रैली में हुए खर्चे को पार्टी सरकार को कब देगी नहीं तो वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाकर जनता के सामने भाजपा सरकार का असली चेहरा लेकर आएंगे।