SYL विवादः इनेलो वर्करों ने तोड़ा हरियाणा पुलिस का नाका, पंजाब में कर रहे प्रवेश

Edited By Updated: 23 Feb, 2017 03:53 PM

inld workers broke the barrier of haryana police

शंभू बॉर्डर की अोर रवाना हुए अभय चौटाला सहित अन्य एनेलो कार्यकर्त्ताअों को हरियाणा पुलिस ने हरियाणा के अंतिम नाके में रोकने का प्रयास

अंबाला(कमल मिड्ढा):शंभू बॉर्डर की अोर रवाना हुए अभय चौटाला सहित अन्य इनेलो कार्यकर्त्ताअों को हरियाणा पुलिस ने हरियाणा के अंतिम नाके में रोकने का प्रयास किया। जहां पर उन्होंने कार्यकर्त्ताअों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया।  सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए थे कि दोनों राज्यों के कार्यकर्त्ता सुरक्षा बनाएं रखे। लेकिन कार्यकर्त्ताअों ने हरियाणा पुलिस की एक न सुनते हुए हरियाणा पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ दिया अौर पंजाब की अोर कूच कर दिया। यहां से चंद किलोमीटर की दूरी पर पंजाब की सीमा शुरु हो जाएगी। इस सीमा पर पंजाब पुलिस की अोर से भारी संख्या में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।  फिलहाल इनेलो कार्यककर्त्ता टोल प्लाजा पार कर चुके हैं। 

अभय चौटाला की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में इनेलो कार्यकर्त्ता पंजाब के शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। इनेलो कार्यकर्त्ताअों ने पुलिस बल को तोड़ने का प्रयास किया। इनेलो कार्यकर्त्ता बैरियर के ऊपर चढ़कर पंजाब की सीमा पार करने का प्रयास कर रहे हैं। पंजाब पुलिस ने इनेलो कार्यकर्त्ताअों को धारा 144 का हवाला दिया। पंजाब पुलिस मोर्चा संभालते हुए इनेलो कार्यकर्त्ताअों से आगे न बढ़ने की अपील कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!