नहर खोदने पर इनैलो अडिग, सीमा पर हाईअलर्ट

Edited By Updated: 23 Feb, 2017 08:54 AM

inld immutable on canal digging high alert on the border

इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि पार्टी कार्यकर्त्ता गुरुवार को बड़ी संख्या में अम्बाला सिटी नई सब्जी मंडी में एकत्रित

चंडीगढ़(संघी/ बंसल):इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि पार्टी कार्यकर्त्ता गुरुवार को बड़ी संख्या में अम्बाला सिटी नई सब्जी मंडी में एकत्रित होंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट एस.वाई.एल. के निर्माण पर पहले ही हरियाणा के पक्ष में फैसला दे चुका है और अब फिर सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया है कि अदालती फैसले का सम्मान होना चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय ने पंजाब को नहर बनाने के लिए साफ तौर पर कह दिया है और उनकी पार्टी के कार्यकर्त्ता व हरियाणावासी तो नहर निर्माण में पंजाब की मदद करने व कार सेवा करने ही जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. हरियाणा की जीवनरेखा है व हरियाणा सिर्फ अपने हिस्से का पानी मांग रहा है जो उसे पंजाब-हरियाणा राज्यों के बंटवारे के बाद मिला था। वहीं, एस.वाई.एल. खुदाई के आह्वान के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने पंजाब बॉर्डर पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हालत में कानून व्यवस्था बिगड़नी नहीं चाहिए। राज्य के गृह सचिव व पुलिस महानिदेशक जिलाधिकारियों से पल-पल की जानकारी जुटा रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद हैं और किसी को कानून की हद से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। पंजाब पुलिस के प्रबंधों को देखते हुए ही हरियाणा पुलिस अपनी रणनीति बना रही है। पुलिस महानिदेशक ने अम्बाला पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए अम्बाला में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था प्रबंध किए जा रहे हैं। 

 

इनैलो के नहर खुदाई आह्वान को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तथा अम्बाला रेंज के आई.जी. आर.सी. मिश्रा को इंचार्ज नियुक्त किया है। इसके अलावा 4 एस.पी. स्तर के अधिकारी, 10 डी.एस.पी. कानून व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा संभालेंगे। हरियाणा पुलिस की 5 कंपनियां अम्बाला पहुंच चुकी हैं। पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि शांतिपूर्वक किए गए प्रदर्शन को तो वे नहीं रोक सकते हैं, लेकिन कानून से खिलवाड़ किसी व्यक्ति को नहीं करने दिया जाएगा।

 

ए.डी.जी.पी. मो. अकील ने कहा कि एस.वाई.एल. खुदाई आह्वान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पूरे प्रबंध किए है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी। पंजाब पुलिस के अधिकारी लगातार हमारे संपर्क में है। बॉर्डर एरिया में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी रूटों को बदला गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!