Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Feb, 2018 05:42 PM
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। हरियाणा में अकेले खनन में एक लाख करोड़ का घोटाला करने के आरोप लगाए। अशोक तंवर ने कहा कि आने वाले दिनों...
नरवाना(गुलशन चावला): हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। हरियाणा में अकेले खनन में एक लाख करोड़ का घोटाला करने के आरोप लगाए। अशोक तंवर ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी घोटालों की पोल खोली जाएगी। अशोक तंवर नरवाना के धमतान गांव में परिवर्तन रैली को सम्बोधित कर रहे थे। तंवर ने इनेलो और भाजपा के आपस में मिले होने के आरोप भी लगाए।
तंवर ने कहा कि जींद में अमित शाह की रैली में सैकड़ों करोड़ खर्च करने के बाद भी भीड़ नहीं आई, भाजपा ने पांच सौ से लेकर एक हजार तक भीड़ जुटने के लिए दिए और मोटरसाइकलों में तेल भी डलवाया लेकिन फिर भी भीड़ नहीं आई और हुंकार रैली अहंकार रैली हो गई। तंवर ने इनेलो भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक एसवाईएल का पानी इनकी मिलीभगत से नहीं आ सका।