हरियाणा में आने वाले सावधान! इन रास्तों पर झेलनी पड़ सकती है मुसीबत

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Jul, 2017 12:53 PM

in haryana there may be trouble with these paths

एस.वाई.एल. मुद्दे पर इनैलो ने आज होने वाले रास्ता रोको आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली है।

अंबाला:एस.वाई.एल. मुद्दे पर इनैलो ने आज होने वाले रास्ता रोको आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली है। सुबह 9 से 3 बजे तक इनैलो कार्यकर्ता हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पंजाब के वाहनों को रोककर लोगों को फूल भेंट कर उन्हें हरियाणा के हिस्से का पानी देने की याद दिलाएंगे। इसके साथ ही इनेलो 5 जगहों पर पंजाब से आने वाले सभी वाहनों को रोकेंगे। 
PunjabKesari
शंभू बॉर्डर पर हेलिकॉप्टर से पहुंचे अभय चौटाला, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौंसला
इन 5 जगह पर रोके जाएंगे वाहन
1. हरियाणा-पंजाब बॉर्डर सिरसा- यहां सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, दिग्विजय चौटाला व विधायक रहेंगे।
2. रतिया-बुडलाडा रोड, जाखल पाइंट फतेहाबाद- यहां पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह, विधायक बलवानसिंह और प्रो. रविंद्र सिंह रहेंगे।
3. नरवाना-खनौरी के पास जींद- यहां सभी विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
4. अम्बाला-शंभू बॉर्डर- यहां सांसद दुष्यंत चौटाला, विधायक जसविंदर सिंह संधू और पूर्व विधायक रामपाल माजरा मौजूद रहेंगे।
5. लालडू-चंडीगढ़ रोड़- यहां विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा समेत पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
PunjabKesari

इनेलो का 'जलयुद्ध' शुरू, शभूं बार्डर पर पहुंचे कार्यकर्ता


PunjabKesari
5 मुख्यमार्गों पर बार्डर जाम करेगी इनेलो
इनेलो ने अपनी रणनीति तय कर ली है। इनेलो पूरे हरियाणा में पंजाब से आने वाले 5 मुख्यमार्गों (नेशनल हाइवे व स्टेट हाइवे) पर जाम लगाएगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां कर ली गई हैं। इंडियन नेशनल लोकदल के संगठन सचिव रामपाल माजरा ने बताया कि इनेलो हरियाणा में अंबाला के पास शंभू बार्डर, चंडीगढ़ रोड पर लालड़ू बार्डर, नरवाना के पास खन्नौरी-दाता सिंगावाला बार्डर, सिरसा में टोहाना बार्डर व डबवाली बार्डर पर पंजाब की ओर से जाने वाले पांचों मुख्य मार्गों को जाम कर दिया जाएगा। हर बार्डर पर दस-दस हजार इनेलो वर्करों की नफरी तैनात की जाएगी।
PunjabKesari
शंभू बॉर्डर पर पहुंचे दुष्यंत चौटाला, कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे

चप्पे-चप्पे पर रहेगी ड्रोन कैमरों की नजर
अम्बाला शहर: आज एस.वाई.एल. पर इनैलो के प्रोटैस्ट को लेकर अम्बाला पुलिस ने कमर कस ली है। ए.डी.जी.पी. आर.सी. मिश्रा ने पुलिस के आलाधिकारियों सहित हरियाणा-पंजाब के दोनों बॉर्डर का दौरा किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सोमवार को पंजाब से आने वाले वाहनों को हरियाणा में रोकने के इनैलो के प्रदर्शन पर पुलिस चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरों से नजर रखेगी। जिक्र योग्य है कि सतलुज यमुना ङ्क्षलक नहर पर एक बार फिर प्रदेश की सियासत गर्माने जा रही है। 23 फरवरी को पंजाब कूच के बाद अब इनैलो पंजाब से हरियाणा में आने वाले वाहनों का रास्ता रोकने जा रही है। इनैलो कार्यकर्ता अम्बाला में 2 जगह पर पंजाब से हरियाणा में दाखिल होने वाले वाहनों का रास्ता रोकेंगे। इसी सिलसिले में बॉर्डर पर सुरक्षा और पुलिस इंतजामों का जायजा लेने के लिए ए.डीजी.पी. व अम्बाला के आई.जी. और पंचकूला के कमिश्नर डा. आर.सी. मिश्रा निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने एस.पी. अभिषेक जोरवाल के साथ अम्बाला-चंडीगढ़ नैशनल हाईवे पर सद्दोपुर बॉर्डर पर तथा दिल्ली-अमृतसर नैशनल हाईवे पर पंजाब के शंभू बॉर्डर के साथ लगते देवी नगर टोल प्लाजा इलाके का निरीक्षण किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!