Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Jan, 2018 12:42 PM
आयकर आयुक्त करनाल रेखा शुक्ला व संयुक्त आयकर आयुक्त रेखा मोहते के संयुक्त नेतृत्व में शहर के 4 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। सैंकड़ों आयकर कर्मी और पुलिस कर्मियों ने एक साथ छापा मारा जिस कारण शहर में हड़कम्प मच गया।
कैथल(ब्यूरो): आयकर आयुक्त करनाल रेखा शुक्ला व संयुक्त आयकर आयुक्त रेखा मोहते के संयुक्त नेतृत्व में शहर के 4 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। सैंकड़ों आयकर कर्मी और पुलिस कर्मियों ने एक साथ छापा मारा जिस कारण शहर में हड़कम्प मच गया।
सूत्रों के अनुसार गोयल बूट हाउस मेन बाजार कैथल, चावला जनरल स्टोर, आदित्य पॉलीमर इंडस्ट्री व नई अनाज मंडी की आढ़ती फर्म श्याम लाल, राम दयाल के सभी व्यापारिक ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में विभाग को करोड़ों रुपए के सरैंडर की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि पूरी जांच के बाद ही आधिकारिक जानकारी दी जाएगी कि आखिर इस छापेमारी में क्या मिला है और कितना सरैंडर हुआ है। यह कारवाई कल तक चलने की उम्मीद है।