दहेज की खातिर पति ने महिला से बनाए अप्राकृतिक संबंध

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Jun, 2017 03:47 PM

husband unnatural relationship with women

सैक्टर-7 इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक कुकर्म करने का आरोप लगाया है।

फरीदाबाद (पंकेस):सैक्टर-7 इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक कुकर्म करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा ससुराल के अन्य सदस्य उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त कर रहे थे। पीड़िता की शिकायत पर थाना सैक्टर सात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सैक्टर सात निवासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह होडल में रहने वाले नकुल के साथ हुआ था। विवाह के दौरान उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज दिया था। लेकिन इसके बावजूद उसके ससुराल वाले शुरू से ही खुश नहीं थे। 

शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। यह सब तो वह किसी तरह सहन कर रही थी। लेकिन उसके पति ने उसका जीना मुश्किल कर दिया था।उसके पति ने उसके साथ गलत हरकतें शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो पति ने मारपीट करते हुए उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म करना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद उसका पति आए दिन इसी तरह उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परेशान होकर उसने मायके वालों की मदद से पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने उसके पति नकुल, ससुर सुभाष, सास साधना और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!