सैंकड़ों लोगों को भाजपा में शामिल कर विपक्ष को दी मात:कांबोज

Edited By Updated: 24 Jan, 2017 12:22 PM

hundreds people have joined the bjp defeated the opposition kamboj

खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज व विधायक सुभाष सुधा के नेतृत्व में इनैलो व कांग्रेस के सैंकड़ों समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी

कुरुक्षेत्र(धमीजा):खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज व विधायक सुभाष सुधा के नेतृत्व में इनैलो व कांग्रेस के सैंकड़ों समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज व विधायक सुभाष सुधा ने सभी साथियों को भाजपा में पूरा सम्मान देने का आश्वासन दिया है। राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज व विधायक सुभाष सुधा ने गांव ज्योतिसर में एक ग्राम सभा को सम्बोधित कर रहे थे।
 

इस अवसर पर बोलते हुए राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि कांग्रेस व इनैलो के सैंकड़ों कार्यकर्त्ताओं को भाजपा में शामिल कर विपक्ष को मात दी है। उन्होंने बताया गांव ज्योतिसर की सरपंच वीना देवी, उनके पति राजेश गुर्जर, पंच रमेश जोगाराम, मदन पाल, चंदगी राम, बिंदा, बलविन्द्र, रमेश, निशा सहित पूर्व सरपंच केहर सिंह, नम्बरदार प्रेम चंद, सुरेन्द्र उर्फ काका, बलविन्द्र गुर्जर, रमन भारद्वाज ने अपनी पार्टी को छोड़कर भाजपा में आस्था जाहिर की है। विधायक सुभाष सुधा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव को 15 फरवरी तक वाई-फाई सुविधा से लैस कर दिया जाएगा। गांव में पानी की निकासी के लिए सीवरेज व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन भी दिया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!