Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Feb, 2018 03:17 PM
प्रदेश के एक मात्र स्वास्थ्य संस्थान पी.जी.आई.एम.एस. में एक बार फिर मां की ममता और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव 14 जे. नियर वाटर वक्र्स की दीवार के समीप मिला, जिसे कुत्ता नोच रहा था।
रोहतक(ब्यूरो): प्रदेश के एक मात्र स्वास्थ्य संस्थान पी.जी.आई.एम.एस. में एक बार फिर मां की ममता और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव 14 जे. नियर वाटर वक्र्स की दीवार के समीप मिला, जिसे कुत्ता नोच रहा था।
जब तक पी.जी.आई. के आक्सीजन आप्रेटर सुभाष की नजर पड़ी तब तक कुत्ता नवजात की एक टांग व एक हाथ खा चुका था। सुभाष ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पी.जी.आई. चौकी इंचार्ज गरिमा ने बताया कि सुभाष की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हैरानी की बात तो यह है कि गायनी वार्ड से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुत्ता करीबन एक माह के नवजात को नोचता पाया गया। घटना ने पी.जी.आई. की सुरक्षा व लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं। पी.जी.आई. से बच्चा चोरी घटना अभी लोगों के जहन से पूरी तरह हटी भी नहीं थी कि इस घटना ने फिर से पी.जी.आई. प्रशासन की नींद उड़ा दी है। वहीं, नवजात को किसने और क्यों फैंका, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।