रथयात्रा व साइकिल यात्रा में बढिय़ा प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हुड्डा और तंवर गुट

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Feb, 2018 10:50 AM

hooda and tanwar factions engaged in preparations for better performance

हरियाणा कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति रथयात्रा तथा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल यात्रा के बढिय़ा प्रदर्शन को लेकर उनके समर्थक लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। दोनों गुटों की तैयारियों को देखते हुए ऐसा...

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति रथयात्रा तथा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल यात्रा के बढिय़ा प्रदर्शन को लेकर उनके समर्थक लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। दोनों गुटों की तैयारियों को देखते हुए ऐसा लगता है कि विपक्षी दलों की बजाय एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दक्षिण हरियाणा में जनक्रांति रथयात्रा की शुरूआत कर जहां अपने पुराने साथियों को एकजुट करेंगे, वहीं भाजपा की हुंकार रैली का जवाब भी देंगे। दूसरी ओर तंवर भी साइकिल यात्रा के माध्यम से अपने समर्थकों को एकजुट करने की कोशिश में हैं।

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो मार्च के बाद हरियाणा संगठन में कुछ फेरबदल होने के आसार बताए जा रहे हैं जिसके चलते कांग्रेस के सभी गुट प्रदेश में अपना वर्चस्व ज्यादा दिखाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, ताकि प्रदेश के लोगों के साथ-साथ पार्टी हाईकमान को उनके जनाधार की जानकारी मिल सके। हुड्डा पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद 25 फरवरी को फरीदाबाद-पलवल एरिया के होडल से जनक्रांति रथयात्रा की शुरूआत करेंगे। 

हुड्डा का रथ बनकर तैयार है। बसनुमा इस रथ में हुड्डा लोगों को संबोधित करने के लिए लिफ्ट के जरिए ऊपर आएंगे। उसके बाद कांग्रेस विधायक बजट सत्र में व्यस्त हो जाएंगे। बजट सत्र 15 मार्च तक चलने की संभावना है। इसलिए हुड्डा की रथयात्रा का अगला चरण बजट सत्र के बाद शुरू होने के आसार हैं। तब तक राज्य में अशोक तंवर भी साइकिल पर सवार हो चुके होंगे। हुड्डा ने अपनी रथयात्रा की कमान गैर जाट नेता पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को सौंपी है। 

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा खुद तैयारियों पर निगाह रखे हुए हैं। फरीदाबाद-पलवल के प्रमुख कांग्रेस नेताओं कर्ण सिंह दलाल, ललित नागर, शिवचरण लाल शर्मा, रघुबीर तेवतिया और शारदा राठौर भी अपने-अपने ढंग से रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। धर्म सिंह छौक्कर को सभी से समन्वय करते हुए रैली को मुकाम पर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। हुड्डा के रथ के सारथी धर्म सिंह छौक्कर ने दक्षिण हरियाणा की इस रैली में युवाओं और छात्रों को जोडऩे का फार्मूला भी तैयार किया है। 
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!