Edited By Updated: 15 Apr, 2017 11:17 PM
हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी से पहले परिवार जमकर खुशियां मना रहा है। दुष्यंत चौटाला के बान की रस्म अदा करने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने डीजे की धुन पर...
हिसार:हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी से पहले परिवार जमकर खुशियां मना रहा है। दुष्यंत चौटाला के बान की रस्म अदा करने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। डीजे पर अजय सिंह, अभय सिंह, रवि चौटाला व दिग्विजय चौटाला सहित परिवार के सभी सदस्य थिरके। खुद अजय सिंह चौटाला व अभय सिंह चौटाला परिवारिक सदस्यों को डांस करवाते नजर आये।
अभय चौटाला को दुष्यंत ने कंधों पर उठाया
परिवार समारोह के दौरान मस्ती करता भी नजर आया। इस दौरान अपने चाचा अभय सिंह चौटाला को दुष्यंत ने कंधों पर उठाकर सबको हैरानी में डाल दिया। अभय सिंह ने भी भतीजे को गले लगा कर खुशियों का इजहार किया।