Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Dec, 2017 10:54 AM
उकलाना में ''गुड़िया'' रेप अौर हत्या मामले ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। वहीं आज उकलाना में गुड़िया की तेरहवीं हैं। इस मौके पर उनकी झोपड़ी में हवन यज्ञ किया जाएगा अौर परमात्मा से गुड़िया की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। आज उकलाना...
उकलाना(पासा राम): उकलाना में 'गुड़िया' रेप अौर हत्या मामले ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। वहीं आज उकलाना में गुड़िया की तेरहवीं हैं। इस मौके पर उनकी झोपड़ी में हवन यज्ञ किया जाएगा अौर परमात्मा से गुड़िया की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। आज उकलाना में इस मौके पर संघर्ष समिति सहित अनेक संगठनों के लोग पहुंचेंगे।
उल्लेखनीय है कि हिसार के उकलाना में रात को कोई अज्ञात 5 साल की बच्ची का अपहरण कर टेलिफोन एक्सचेंज के पास ले गया। जहां उस दरिंदे ने उस मासूम के साथ दुष्कर्म किया अौर उसके नाजुक अंगों पर भी प्रहार किया। जिसके कारण मासूम की मौत हो गई। सुबह जब परिजनों ने बेटी को तंबू में नहीं देखा तो उसको ढूंढा। जिसके बाद उनकी बेटी का शव टेलिफोन एक्सचेंज के पास लहूलुहान हालत में मिला। जिसे बुरी तरह से नोचा हुआ था और पूरे शरीर पर जख्म मिले। जिसके विरोध स्वरूप लोग सड़कों पर उतर आए। प्रशासन ने एसआईटी का गठन किया। पुलिस ने इस घिनौने अपराध पर पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। जिसने गुड़िया के परिजनों के सामने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।