Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Oct, 2017 05:51 PM
कुरुक्षेत्र और करनाल के बीच हाईवे लुटेरों ने एक शख्स से उसकी इनोवा कार छीन कर उसे चाकुओं से गोद दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित करनाल कुंजपुरा का रहने वाला है और टैक्सी चलाने का काम करता है। जानकारी के मुताबिक, हाई वे लुटेरों ने...
कुरुक्षेत्र (रंदीप रोर): कुरुक्षेत्र और करनाल के बीच हाईवे लुटेरों ने एक शख्स से उसकी इनोवा कार छीन कर उसे चाकुओं से गोद दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित करनाल कुंजपुरा का रहने वाला है और टैक्सी चलाने का काम करता है।
जानकारी के मुताबिक, हाई वे लुटेरों ने टैक्सी ड्राईवर से किराए पर कार बुक की। और करनाल कुरुक्षेत्र के बीच उससे कार छीनने लगे। ड्राईवर के विरोध करने पर बदमाशों ने उसपर चाकुओं से हमला बोल दिया। बदमाशों ने ड्राईवर को लहुलुहान कर उसे कार से नीचे फेंक दिया और उसकी इनोवा कार लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।