Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Mar, 2018 02:09 PM
एक तरफ जहां आज हरियाणा का बजट पेश किया गया वहीं दुसरी तरफ करनाल में आज आगंनवाड़ी महिलाएं गिरफ्तारी दे रही है...
करनाल(विकास मेहला): एक तरफ जहां आज हरियाणा का बजट पेश किया गया वहीं दुसरी तरफ करनाल में आज आगंनवाड़ी महिलाएं गिरफ्तारी दे रही है। इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाओं को सरकारी बसों के जरिये जेल पहुंचाया जा रहा है। सभी बसें हुई फुल लेकिन इसके बाद भी भारी संख्या में महिलाएं सड़को पर अपनी गिरफ्तारी देने के लिए खड़ी है। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही है।
महिलाओं का कहना है कि जब तक उन्हें सरकारी कर्मचारी और समान काम समान अधिकार नहीं मिलता। तब तक वो इसी तरह विरोध प्रदर्शन करती रहेंगी।