Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Mar, 2018 05:36 PM
हरियाणा विधानसभा में दुष्कर्म करने के दोषी को मौत की सजा देने वाला यह बिल पास हुए एक दिन भी नही बीता कि यमुनानगर में एक और नाबालिग हवस के भूखे भेड़ियों का शिकार बन गई। अपनी नानी के पास पढ़ रही......
यमुनानगर(सुमित ऑबरोय): हरियाणा विधानसभा में दुष्कर्म करने के दोषी को मौत की सजा देने वाला यह बिल पास हुए एक दिन भी नही बीता कि यमुनानगर में एक और नाबालिग हवस के भूखे भेड़ियों का शिकार बन गई। अपनी नानी के पास पढ़ रही एक नाबालिग लड़की के साथ उसी के गांव के दो लोगों ने दुष्कर्म जैसा घिनौना काम किया हैं। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी हैं।
दरअसल, यमुनानगर के थाना छप्पर इलाके में एक औऱ नाबालिगा यौन शोषण का शिकार हो गई। युवती की नानी का कहना है कि उसकी दोहती नाबालिग है। फ्रैंडशिप के नाम पर मनीष राणा नाम के युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। उसने मांगे राम के कमरे पर ले जाकर उसके साथ गलत कार्य किया। दोहती के मुताबिक आरोपी ने उसका वीडियो बना रखा है। वह उसे काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रहा है।
वहीं, रवि पंडित नाम के लड़के पर छेड़छाड़ करने के आरोप है। महिला के मुताबिक मनीष राणा ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसे गर्भवती किया। वहीं रवि पंडित ने छेडख़ानी की है। उधर, मामले के जांच अधिकारी डी.एस.पी. बिलासपुर रणधीर सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।