HCS पेपर लीक मामला: सुनीता से नाम बदल कर मिलने जाता था जज, चार्जशीट में हुआ खुलासा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Jan, 2018 05:29 PM

hcs paper leak case

हरियाणा पुलिस ने हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार जज बलविंदर कुमार शर्मा द्वारा 109 जजों की भर्ती में अपनी नजदीकी सुनीता को पेपर लीक कराने के मामले की पोल खोल दी है। जिससे ये सामने आया है कि जज के सुनीता के साथ क्लोज रिलेशन थे। वो अपनी जाली आईडी बनाकर...

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा पुलिस ने हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार जज बलविंदर कुमार शर्मा द्वारा 109 जजों की भर्ती में अपनी नजदीकी सुनीता को पेपर लीक कराने के मामले की पोल खोल दी है। जिससे ये सामने आया है कि जज के सुनीता के साथ क्लोज रिलेशन थे। वो अपनी जाली आईडी बनाकर एक ऑटो वाले के फोन से उससे बात किया करते थे। पुलिस ने दोनो के होटल बुक कराकर साथ रहने की भी पोल खोली है। बलविंदर अौर सुनीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिंजौर की वकील सुमन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर शिकायत की थी कि जजों की भर्ती में पेपर डेढ़ लाख में बिक रहा है। इस मामले में जब जांच की गई तो हाईकोर्ट के ही रिक्रूटमेंट रजिस्ट्रार डॉ. बलविंदर के फोन से सुनीता के फोन पर 760 कॉल्स सामने आई। बता दें कि इस रिजल्ट में सुनीता जनरल कैटेगरी की टॉपर रही। 

जज और सुनीता के थे क्लोज रिलेशन
जानकारी के अनुसार जज ने सुनीता से बात करने के लिए एक सीक्रेट नंबर ले रखा था। यह नंबर था 8360753268। यह नंबर मोहाली के आशीष नाम के युवक की आईडी पर था। ये नंबर उसने सुनीता की रूममेट आयुषी को दिया था और उसने सुनीता को। जज उसके साथ काफी समय बिताता था। उसने उबर कैब में खडूस के नाम पर अपनी आईडी भी बनाई जिससे वह सुनीता से मिलने सेक्टर-18 के मंदिर जाता था।
 
पत्नी के साथ बताकर रहा कुरुक्षेत्र में 
जज से जब इस बारे में बात की गई तो उसने कहा कि वो पत्नी के साथ कुरुक्षेत्र  गया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उस समय उनकी पत्नी चंडीगढ़ स्कूल में पढ़ा रही थी। पुलिस ने कुरुक्षेत्र के नीलकंठ कृष्णा धाम टूरिस्ट रिसोर्ट का एंट्री रजिस्टर खंगाला तो उसमें 25 से लेकर 27 दिसंबर 2016, 4 मार्च 2017, 8 अप्रैल 2017, 9 अप्रैल 2017, 13 व 14 मई 2017 और 23 जून 2017 को जज बलविंदर शर्मा की एंट्री पाई गई। इसके लिए उन्होंने अपना आधार कार्ड भी रिसोर्ट के प्रबंधन को दे रखा था। 

ऑटो ड्राइवर के हाथों भेजा जाता था खाना
पुलिस ने जब मामले की गंभीरता से जांच की तो उन्हें बापूधाम निवासी एक ऑटो ड्राइवर वरिंदर कुमार मिला। जो लगातार सुनीता और जज की अपने मोबाइल से बात कराता था। अॉटोचालक जुगनू ऑटो कैब में अपना ऑटो चलाता है। ऑटो चलाते हुए उसकी मुलाकात सुनीता से हुई। सुनीता ने उसे नौकरी का झांसा दिया और रोजाना जज के लिए कटे हुए फल और खाना भिजवाती थी।

एचसीएस दूसरी टॉपर पंचकूला से अरेस्ट 
इस मामले के बाद अब एसआईटी ने रिजर्व कैटेगरी की टॉपर सुशीला को भी गिरफ्तार कर लिया है। सुशीला को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंचकूला स्थित उनके आवास से पकड़ा। पुलिस ने कहा कि जो 10-10 लाख रुपए लेने का मसला सामने आया, उसमें सुशीला की भी भागेदारी रही है। उससे पेपर लीक के कई सबूत हासिल किए जा सकते हैं। कोर्ट ने सुशीला को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

जिस मंदिर में सुनीता रहती थी उसके प्रधान कांग्रेस नेता सुनील चोपड़ा है। जब पेपर बेचे गए थे, उन समय सुनील की सुनीता से काफी बातें हुई। जो फोन कॉल से पता चली है। जिसके बाद पुलिस का शक उन पर भी जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!