रिश्तेदार से हुआ प्यार तो रचाई शादी, घर वाले बने विलन तो पुलिस से मांगी सुरक्षा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Jul, 2017 04:32 PM

haryana yamuna nagar marriage police

हरियाणा सेें अॉनर किलिंग के कई मामले सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला यमुनानगर का है, जहां एक प्रेमी जोड़ा अॉनर किलिंग के भय से 4 घंटे वकील के चैंबर के नीचे छिपे

यमुनानगर:हरियाणा सेें अॉनर किलिंग के कई मामले सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला यमुनानगर का है, जहां एक प्रेमी जोड़ा अॉनर किलिंग के भय से 4 घंटे वकील के चैंबर के नीचे छिपे रहा। लड़की ने फोन कर प्रोटेक्शन मांगी। जिसके बाद उन्हें  पुलिस प्रोटेक्शन देते हुए सेफ हाउस भेज दिया। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार एक साल पहले ल़ड़की की अपनी मौसी की जेठानी के लड़के से मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। वे दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इस बात के हक में नहीं थे। लड़का लड़की ने 21 जुलाई की रात को घर से फरार होकर 22 जुलाई को दुर्गा मंदिर में शादी कर ली। 
PunjabKesari
दोनों को परिवार से खतरा था। जिसके लिए वे दोनों आज कोर्ट में प्रोटेक्शन की मांग करने आए। लेकिन इसकी भनक उनके परिवार वालों को लग गई। कोर्ट परिसर के सभी गेट पर परिजन उन्हें ढूंढते रहे। किसी तरह बचते हुए प्रेमी जोड़ा वकील के पास पहुंच गया। लड़की के परिजनों ने जैसे ही लड़की को उठाना चाहा तो वे भागकर एक वकील के चैंबर में जाकर मेज के नीचे छिप गए। चार घंटे तक वे वहीं पर छिपे रहे।
PunjabKesari
बाद में उन्होंने इस बारे में महिला हेल्प लाइन पुलिस कंट्रोल में फोन कर हेल्प मांगी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें कोर्ट के आदेश से पहले पुलिस सुरक्षा दी गई। पुलिस सुरक्षा में प्रेमी जोड़े को सेशन जज जगदीप जैन की कोर्ट में पेश किया गया। जज ने उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन देते हुए सेफ हाउस भेज दिया। 
PunjabKesari
गौरव ने बताया कि उसकी मौसी देवधर में है। एक साल पहले वहां एक शादी में गया था। वहां पर उसकी मुलाकात मौसी की जेठानी की बेटी से हुई। दोनों ने की बातचीत होने लगी और प्यार हो गया। इसकी खबर मौसी के परिजनों को लग गई। इसलिए वे लड़की की शादी कहीं और करना चाह रहे थे। डर के चलते वे 21 जुलाई की रात को भाग गए निकले और शादी कर ली। 
PunjabKesari
हुडा चौकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम और महिला हेल्प लाइन पर सूचना मिलते ही प्रेमी जोड़े के पास पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा के बीच दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें सेफ हाउस भेज दिया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!