तेज रफ्तार का कहर, महिला को डंपर ने कुचला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Oct, 2017 12:30 PM

haryana yamuna nagar accident police

एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तेज डम्पर चालक ने 48 वर्षीय महिला को कुचल दिया। रामपुरा की किरण रोजाना की तरह जंगला वाली माता मंदिर में माथा टेकने जा रही थी। घर से निकली और जैसे ही सड़क पार की तो विपरीत दिशा से 3 डम्पर आ रहे थे। इनमें से एक ने...

यमुनानगर(सतीश): एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तेज डम्पर चालक ने 48 वर्षीय महिला को कुचल दिया। रामपुरा की किरण रोजाना की तरह जंगला वाली माता मंदिर में माथा टेकने जा रही थी। घर से निकली और जैसे ही सड़क पार की तो विपरीत दिशा से 3 डम्पर आ रहे थे। इनमें से एक ने महिला को कुचल दिया। हालात ये बने कि टांगें अलग-अलग स्थानों पर मिली। टायर पर लगा खून शर्मा स्वीट्स से लेकर प्यारा चौक तक सड़क को लाल कर गया। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। डम्पर तो पकड़ में आ गया परंतु उसका चालक फरार होने में कामयाब हो गया। रामपुरा पुलिस चौकी ने डम्पर का नंबर देते हुए मामला दर्ज कर लिया है। ड्राइवर की तलाश पूरी होते ही उसे नामजद कर मामले में शामिल किया जाएगा। 

हर किसी के सुख-दुख में शामिल होती थी महिला 
सिविल अस्पताल के एम.एस. डा. विजय दहिया ने बताया कि किरण आऊट सोर्सिंग पॉलिसी में चतुर्थ श्रेणी पर लगी थी। उसका काम ही उसकी पहचान थी। उधर, पोस्टमार्टम कार्रवाई में आए उनके एक पड़ोसी ने बताया कि उनके पिता को टी.बी. हो गया था किरण के प्रयासों से ही वे स्वस्थ हो पाए। मृतक किरण के पास उसकी बड़ी बेटी एम.सी. कर चुकी है। दूसरी बेटी बी.टेक परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी जबकि सबसे छोटा बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है। उसके पति राजकुमार आटो चालक हैं। एक्सीडैंट के कारण वे इतना काम नहीं कर पाते। घर की जिम्मेदारी किरण पर ही थी। लोगों का कहना है कि इस हादसे ने परिवार की दीवाली सदा के लिए खत्म कर दी। 

डम्पर कैसे आ रहे शहर के अंदर 
प्रशासन की लापरवाही ने किरण का पूरा परिवार ही प्रभावित किया है। लोगों का सवाल है कि डम्पर शहर के अंदर कैसे आ रहे हैं। ये सड़कें हलके वाहनों के लिए बनी हैं। 3 दिन पहले ही दोनों सड़क के दायं-बायं नई सड़क का निर्माण किया गया है। सड़कें तो टूट ही रहीं हैं और इन भारी वाहनों के नीचे आकर लोग दम तोड़ रहे हैं। यह डम्पर भी प्रतिबंधित से क्षेत्र से गुजर रहा था। होना यह चाहिए था कि अग्रसेन चौक जगाधरी से बस स्टैंड होते हुए कमानी चौक की तरफ निकलता। चालक के शॉटकट ने महिला की जिंदगी छीन ली। 

मूक दर्शक बना प्रशासन : पवन बिट्टू
भाजपा की और से नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने कहा कि प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। डी.सी., एस.पी. को वे ओवरलोड वाहनों के कारण कह चुके हैं कि निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। अगर प्रशासन नहीं जागता तो वे जनता के साथ प्रदर्शन करेंगे। 

जनता देगी जवाब: प्रभजीत सिंह
आम जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रभजीत सिंह लक्की ने कहा कि पूर्व में ओवरलोड के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। उस समय कामयाबी भी मिली। अब फिर मौत का खेल शुरू हो गया।

विधायक से लेकर सी.एम.तक जानते हैं : देवेंद्र सिंह
समाजसेवी दीपक अग्रवाल ने कहा कि यह सब सरकार की नाक के नीचे हो रहा है। आम आदमी का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उनका तो ये भी कहना है कि पुलिस प्रशासन व अधिकारी सब जानते हैं। उनका कहना है कि उनकी मिलीभगत से यह सब चल रहा। 

नो-एंट्री और 188 की कार्रवाई बनती है : प्रवक्ता
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण कौशल का कहना है कि इस मामले में संबंधित पुलिस नो-एंट्री चालान और 188 की कार्रवाई कर सकती है। प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन जाने पर स्थानीय व ट्रैफिक पुलिस नियमित कार्रवाई कर रही है। सुरक्षा के लिहाज से और डी.सी. के आदेशों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 8 से रात 9 बजे तक पाबंदी लगाई गई है। उधर, रामपुरा चौकी इंचार्ज जय किशन का कहना है कि 188 के आदेशों की कॉपी ली जाएगी। उसके बाद इस एक्ट में कार्रवाई करेंगे। नो एंट्री चालान की कार्रवाई चालान पेश करते वक्त की जाएगी। 

14 दिन में 75 लाख का जुर्माना : ए.डी.सी. 
ए.डी.सी. के.के. भादू का कहना है कि ओवरलोड वाहनों को लेकर विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। 14 अक्तूबर तक 75 लाख का जुर्माना किया गया है। भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। 

मेरी जानकारी में नहीं मामला : एक्स.ई.एन.
जिस सड़क पर डम्पर ने महिला को कुचला वह पी.डब्ल्यू.डी. बी. एंड आर. के अधीन है। लोगों के सवाल पर कि विभाग को कार्रवाई को लिखना चाहिए। उनके लिखित पत्र के आधार पर पुलिस पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर सकती है। विभाग की गंभीरता न होने के कारण महिला की जान चली गई है। उधर एक्स.ई.एन. आर. के तिंदवाल ने कहा कि महिला की मौत की जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने माना कि उन्होंने कभी भी पुलिस को पत्राचार नहीं किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!