घर की चारपाई पर मिला महिला का शव, 5 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Jul, 2017 01:12 PM

haryana sonipat murder police

:गांव गढ़ी ब्राह्मणान में पति के साथ किराए के घर में रह रही महिला की अज्ञात हमलावर ने गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का पति कांवड़ लेने हरिद्वार गया

सोनीपत(पवन राठी):गांव गढ़ी ब्राह्मणान में पति के साथ किराए के घर में रह रही महिला की अज्ञात हमलावर ने गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का पति कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। सूचना पाकर वह लौट आया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल में भिजवा दिया।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार महिला ने 5 साल पहले अपने गांव के ही युवक से प्रेम विवाह किया था। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव कुताना निवासी सुनील ने अपने गांव की पिंकी (26) से 5 साल पहले घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। वह वहां से आने के बाद गांव गढ़ी ब्राह्मणान में किराए पर रहने लगे। दोनों का 4 साल का एक बेटा है। सुनील शुक्रवार को कांवड़ लेने हरिद्वार चला गया। घर पर पत्नी पिंकी व बेटा थे। शनिवार को पड़ोसियों ने पिंकी संदिग्ध अवस्था में घर के बरामदे में चारपाई पर पड़ी देखी तो सुनील को अवगत करवाया। उसने घर आकर पत्नी के गले पर निशान देखे। शव के पास ही एक कपड़ा पड़ा था। पुलिस और एफ.एस.एल. की टीम ने मौके से सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने सुनील के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
PunjabKesari
कई पहलुओं से जांच कर रही पुलिस
कोर्ट कॉम्प्लैक्स चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है पुलिस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है। मामले में प्रेम विवाह के बाद से दोनों के परिजनों के साथ उनके संबंधों के बारे में भी जांच कर रही है। पिंकी के परिजनों को भी अवगत करवाया गया है। उनके आने के बाद उनसे भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस सुनील को भी क्लीनचिट नहीं दे रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!