किसान न तो बेचारा और न ही बेसहारा:हुड्डा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Jul, 2017 11:28 AM

haryana sonipat bhupinder singh hooda farmers

पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान और मजदूर को कमजोर आंकने की गलती कर रही है। किसान न तो बेचारा है और न ही बेसहारा

सोनीपत:पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान और मजदूर को कमजोर आंकने की गलती कर रही है। किसान न तो बेचारा है और न ही बेसहारा है जो उसका कोई भी शोषण कर ले। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर और किसान की तकलीफ उन्हें मालूम है, इसलिए उन्होंने तय किया है कि वे इस वर्ग की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे। हुड्डा यहां आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे थे जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने की।

हुड्डा ने कहा कि पंचायत में पहुंचे किसान-मजदूर गवाह हैं कि कांग्रेस ने 10 साल के शासनकाल में बिना किसी वायदे के किसानों की भलाई के कई कदम उठाए। हालात विपरीत होने पर कांग्रेस शासित पंजाब और कर्नाटक की सरकार किसान के कर्जे माफ  कर सकती है तो हरियाणा सरकार क्यों नहीं। उन्होंने जी.एस.टी. को काले कानून की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में कच्चे तेल में कीमतों में कमी के बावजूद आम आदमी को लाभ नहीं मिल रहा, उलटा कई बार एक्साइज और वैट में बढ़ौतरी कर सरकार अपना खजाना भर रही है। इसकी प्रमुख वजह रिलायंस कम्पनी है जिसका अपना खुद का उत्पादन है जबकि यू.पी.ए. शासन में रिलायंस के सारे पम्प बंद पड़े थे।

डेढ़ साल बाद हम करेंगे कर्जे माफ : दीपेंद्र
किसान पंचायत को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने किसान, व्यापारी और नौजवानों से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल बाद कांग्रेस की सरकार बनते ही न केवल किसानों की कर्जे माफ किए जाएंगे, बल्कि युवाओं को 9 हजार बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। उन्होंने सरकार को चेताया कि यह जो जनता की ताकत है, इसे सरकार नकार नहीं सकती है। सरकार को इन सवालों पर जवाब जनता को देना ही होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!