गुजरात में 22 वर्षों का जवाब दें मोदी : सुरजेवाला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Dec, 2017 10:24 AM

haryana sirsa randeep surjewala bjp

पिछले 22 वर्षों से गुजरात में सियासत के लिहाज से बनवास काट रही कांग्रेस को इस बार उम्मीद दिखाई दे रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि 22 सालों के कुशासन से गुजरात की जनता परेशान है। जनता के सवालों का...

सिरसा(अरोड़ा): पिछले 22 वर्षों से गुजरात में सियासत के लिहाज से बनवास काट रही कांग्रेस को इस बार उम्मीद दिखाई दे रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि 22 सालों के कुशासन से गुजरात की जनता परेशान है। जनता के सवालों का प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना होगा। गुजरात में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सुर्जेवाला ने राहुल गांधी की रैलियों व सभाओं में उमड़ने वाली भीड़ पर कहा है कि यह सब बदलाव की निशानी है। सुरजेवाला ने कहा कि गुजरात की जनता 22 साल के कुशासन का प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांग रही है। सुरजेवाला ने कहा कि कुछ टीवी चैनलों पर भी कांग्रेस को खासी बढ़त का सर्वे दिखा रहे हैं, जिससे भाजपा को आभास होने लगा है कि उनकी जमीन खिसक रही है। 

इस कारण भाजपा के अधिकतर नेता झूठ अख्तियार कर लोगों को गुमराह करने पर तुले हैं, मगर इस बार गुजरात की जनता नेताओं से बदला लेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप ने कहा कि भाजपा नेताओं में एक समस्या है कि वह किसी की नहीं सुनते। आज देश के कई प्रदेशों में 60 से 62 फीसदी तक आरक्षण है। धारा 15 में आरक्षण का आधिकार जाति आधारित नहीं पिछड़ापन है। इसलिए कांग्रेस ने गरीबी के आधार पर हरियाणा में आरक्षण दिया था। कांग्रेस नेता रणदीप ने आरोप लगाया कि हार्दिक पटेल को 1200 करोड़ रुपए की रिश्वत देने भाजपा के वरिष्ठ लोग गए थे लेकिन दाल नहीं गली। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!