हरियाणा विधानसभा चुनावों में 'आप' ने भी ठोकी ताल, 90 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Sep, 2017 04:23 PM

haryana rohtak aap party haryana assembly election

2019 में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों पर जहां हर दल ने कमर कस ली है वहीं आप पार्टी भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार

रोहतक(दीपक भारद्वाज): गुजरात की घोषणा के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसके लिए पार्टी ने कमर कस ली है और दिल्ली के श्रम एवं रोजगार मंत्री गोपाल राय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। जल्द ही प्रदेश की सभी लोकसभा व विधानसभा के लिए अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। यह जानकारी आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने दी। वे आप पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि गोपाल राय को प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिनका वे स्वागत करते हैं। जिस तरह से बवाना विधानसभा चुनाव के प्रभारी रहते सीट आप पार्टी ने जीती है, उसका फायदा हरियाणा में मिलेगा। प्रदेश में आप पार्टी जनता के लिए एक नया विकल्प बन कर उभरेगी और इसके लिए पार्टी ने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर 1 नवंबर को बड़ी घोषणाएं की जाएगी। जिसके बाद लोकसभा, विधानसभा स्तर पर अध्यक्ष बनाए जाएंगे। वहीं हर बूथ के लिए भी टीम तैयार की जाएगी।  

जयहिंद ने कहा कि प्रदेश में जो स्वच्छ राजनीति चाहते हैं वे पार्टी से जूडे़ क्योंकि प्रदेश में केवल आप पार्टी ही विपक्ष का काम कर रही है। भाजपा ने तो 3 साल में केवल नरसंहार करवाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने किसान, सैनिक, युवाओं, महिलाओं व सभी वर्गों के लिए काम किया है। जिसका नतीजा बवाना विधानसभा चुनाव में आप पार्टी की जीत है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!