आदित्य इंसा को पकड़ने में नाकाम हरियाणा पुलिस, इनामी राशि बढ़ाकर की 5 लाख

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Feb, 2018 06:49 PM

haryana police failing to catch aditya insa

पंचकूला हिंसा के मोस्ट वांटड आदित्य इंसा को पकड़ने में नाकाम हरियाणा पुलिस ने आखिर हाथ हाथ खड़े कर दिए है। अब उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है। इतना ही नहीं पुलिस ने आदित्य इंसा को पकड़ने के लिए इनामी राशि भी बढ़ा कर दो लाख से पांच लाख रूपये कर...

पंचकूला(उमंग श्योराण): पंचकूला हिंसा के मोस्ट वांटड आदित्य इंसा को पकड़ने में नाकाम हरियाणा पुलिस ने आखिर हाथ हाथ खड़े कर दिए है। अब उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है। इतना ही नहीं पुलिस ने आदित्य इंसा को पकड़ने के लिए इनामी राशि भी बढ़ा कर दो लाख से पांच लाख रूपये कर दी है। हरियाणा पुलिस की सांस पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद फूली हुई है। यह जानकारी पंचकूला हरियाणा पुलिस की प्रवक्ता आईजी ममता सिंह ने दी।
PunjabKesari
गौरतलब है कि पिछले साल 25 अगस्त को पंचकूला में जो हिंसा फैली थी उस मामले में आदित्य इंसा भी मुख्य आरोपियों में से एक है।आदित्य इंसा करीब पांच महीने से हरियाणा पुलिस की आंखों में धुल झोंक रहा है। चप्पे चप्पे पर आदित्य इंसा को तलाश रही हरियाणा पुलिस ने पडोसी राज्यों में भी आदित्य इंसा के पोस्टर छपवाएं मगर हाथ खाली है। हरियाणा पुलिस की नाकामी पर सख्त टिपण्णी करते हुए पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने हाल ही में पूछा था कि क्यों ना आदित्य इंसा को पकड़ने का मामला पंजाब पुलिस को दे दिया जाए। 

हनीप्रीत के बाद आदित्य इंसा ने भी हरियाणा पुलिस की खूब किरकिरी करा रखी है।साथ ही बिपासना जैसे आरोपी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। अब देखना ये होगा कि  क्या पुलिस आदित्य इंसा को ढूंढने में कामयाब हो पाती है या एक बार फिर कोर्ट को इस मामले में हरियाणा पुलिस पर टिप्पणी करने का मौका मिलेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!